दुधवा के गाइडों को दी जलीय जीवों के बारे में जानकारी
गाइडों को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फील्ड निदेशक संजय पाठक ने कहा कि पुस्तिका में जलीय जीवों के बारे में ऐसी जानकारी समाहित की गई गई है जो सामान्यत नेचर गाइडों के पास नही रहती है। यह पुस्तिका नेचर गाइडों के साथ-साथ वन कर्मचारियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। पुस्तिका के विमोचन एवं प्रशिक्षण में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीके शर्मा लल्लन स्वरूप दीक्षित वीपी सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन संध्या वर्मा सबाना राकेश कुमार सिंह सौरभ शुक्ला मनीष अन्य पर्यटन स्टाफ के साथ-साथ दुधवा टाइगर रिजर्व के समस्त नेचर गाइड एवं वाहन चालक उपस्थित रहे।
लखीमपुर: दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के पर्यटन रेंज में एक दिवसीय नेचर गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें नेचर कंजर्वेशन एवं ईको फाउंडेशन द्वारा दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग में जलीय पर्यटन के संबंध में नेचर गाइडों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक एवं पार्क के फील्ड निदेशक संजय पाठक ने दुधवा के महत्वपूर्ण जलीय जीव एक परिचय, दुधवा टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट एवं दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया के सहयोग से नेचर कंजर्वेशन एवं ईको फाउंडेशन के सचिव लीलाधर द्वारा तैयार की गई है। कार्यक्रम में लीलाधर उर्फ सोनू ने गाइडों को जलीय जीवों के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से सूक्ष्मतम जानकारी दी। इसके अलावा विपुल मौर्य, विवेक रंजन, डब्ल्यू आईआई एवं गौरव वशिष्ठ दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा भी गाइडों को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फील्ड निदेशक संजय पाठक ने कहा कि पुस्तिका में जलीय जीवों के बारे में ऐसी जानकारी समाहित की गई गई है जो सामान्यत: नेचर गाइडों के पास नही रहती है। यह पुस्तिका नेचर गाइडों के साथ-साथ वन कर्मचारियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। पुस्तिका के विमोचन एवं प्रशिक्षण में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीके शर्मा, लल्लन स्वरूप दीक्षित, वीपी सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन संध्या वर्मा, सबाना, राकेश कुमार सिंह, सौरभ शुक्ला, मनीष अन्य पर्यटन स्टाफ के साथ-साथ दुधवा टाइगर रिजर्व के समस्त नेचर गाइड एवं वाहन चालक उपस्थित रहे।