एक हजार व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र देगा व्यापार मंडल
तिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग व प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
लखीमपुर: व्यापार मंडल मिश्रा गुट एक हजार व्यापारियों को जल्द ही सदस्यता प्रमाण देगा। बेहजम रोड व्यापार संघ का गठन के दौरान जिला महामंत्री उमेश शुक्ला ने इसकी घोषणा की। बैठक में सर्वसम्मति से अरुण कुमार पांडेय को अध्यक्ष, जसप्रीत सिंह को महामंत्री, अभिनय वर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस दौरान व्यापारियों ने संगठन जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता को तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री ने कहा कि शीघ्र ही एक विशाल व्यापारी सम्मेलन जनपद में आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग व प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें लगभग एक व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी अधिकारी किसी भी व्यापारी के यहां बिना कारण नहीं पहुंच सकता। उसको कारण बताना ही होगा, यदि बिना कारण बताए कार्रवाई होती है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान डॉ. अरुण कुमार सिंह, जिला मंत्री अफसर हुसैन, तहसील अध्यक्ष राकेश बरनवाल, नगर उपाध्यक्ष आरके तिवारी सहित बेहजम रोड के समस्त व्यापारी उपस्थित थे।