अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में हुई विभिन्न बिदुओं पर चर्चा
जागरण संवाददाता लखीमपुर पालिकाध्यक्ष के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई।
लखीमपुर : पालिकाध्यक्ष के आवास पर अंतर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। बैठक समाज के विभिन्न बिदुओं पर चर्चा, जिले में महासभा को मजबूत करने और ब्राह्मणों के संस्कारों व हितों की रक्षा की प्रेरणा दी गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव आदित्य मिश्रा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सनातन धर्म के पालन खानपान की शुद्धता यज्ञोपवीत व चरित्र के उत्थान पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने संस्था के 15 सूत्री कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए हरदोई जिला अध्यक्ष पंडित सुनील शुक्ला ने प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की करने के लिए प्रदेश सरकार के आगे संगठन द्वारा रखने की बात कही। इसी क्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम नारायण त्रिवेदी ने संगठन के गठन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उसे जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। बैठक में संस्था के संरक्षक डॉ. सतीश कौशल वाजपेयी को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा जिला व नगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, जिला प्रभारी आदेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष रवि शंकर, विजय कृष्ण शुक्ला, चंद्र मोहन दीक्षित, शोभितम, संजीव मिश्रा, करुणा कांत पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।