बैठक में गन्ना भुगतान को लेकर भी कार्ययोजना की हुई समीक्षा
की स्थिति की जानकारी ली व भुगतान की कार्ययोजना की समीक्षा की। आगामी पेराई सत्र 2019-20 के लिए गन्ना उठान के वाबत लगाए गए वाहनों की विधिवत समीक्षा की। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा अधिकारीवार रैंडम सर्वे जांच की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
लखीमपुर : डीएम शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), राजस्व विभाग के अधिकारीगण, अपर पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ, समस्त ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव एवं चीनी मिल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अहम बिदुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि राजस्व भू-अभिलेख चीनी मिलों द्वारा राजस्व विभाग से प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में गन्ना विकास परिषदों को अभिलेख उपलब्ध कराने थे जिलाधिकारी इसकी मिल वार समीक्षा की। चकबंदी ग्रामों के राजस्व अभिलेख कृषकों को अथवा गन्ना विभाग को उपलब्ध कराए जाने थे डीएम ने इसकी भी की समीक्षा। पेराई सत्र 2018-19 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति की जानकारी ली व भुगतान की कार्ययोजना की समीक्षा की। आगामी पेराई सत्र 2019-20 के लिए गन्ना उठान के बाबत लगाए गए वाहनों की विधिवत समीक्षा की। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा अधिकारीवार रैंडम सर्वे जांच की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने एआरटीओ व चीनी मिल प्रबंधकों से कहा है कि चीनी मिल में पर गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्राली में रिफ्लेक्टर लगवाएं और इसके लिए किसानों को भी प्रेरित करें। रिफ्लेक्टर से तमाम दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सकता है।