दुधवा के एफडी ने किया पौधारोपण का निरीक्षण
ना बहुत आवश्यक है तभी अपना देश विकसित बन सकेगा। वृक्षों का पल्लवित व पुष्पित होना जरूरी है। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि हम पौधरोपण के माध्यम से तमाम प्राकृतिक आपदाओं से बच सकते हैं यदि हमारा परिवेश स्वछ होगा तो निश्चित रूप से स्वर्णिम भारत का सृजन हो सकता है।
लखीमपुर : जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय द्वारा कराए गए पौधारोपण का फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक व उत्तर खीरी वन विभाग के डीएफओ अनिल कुमार पटेल ने निरीक्षण किया। इस मौके पर फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने कहा कि प्रकृति संवर्धन व संरक्षण एक राष्ट्रीय कार्य है, इससे मानवता आत्मप्रेरित होती है। सक्षम, स्वस्थ व सम्रद्ध भारत के निर्माण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। डीएफओ अनिल कुमार पटेल ने कहा कि स्वस्थ तन व मन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत आवश्यक है, तभी अपना देश विकसित बन सकेगा। वृक्षों का पल्लवित व पुष्पित होना जरूरी है। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि हम पौधरोपण के माध्यम से तमाम प्राकृतिक आपदाओं से बच सकते हैं, यदि हमारा परिवेश स्वछ होगा तो निश्चित रूप से स्वर्णिम भारत का सृजन हो सकता है। पौधारोपण ही पर्यावरण दूर करने का सर्वोत्तम उपाय है। दोनों अधिकारियों ने उत्तम पौधारोपण व पौधों के उत्तम सरंक्षण के लिए प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी सहित विद्यालय प्रबंध तंत्र की सराहना की। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह, वन दारोगा बिजेंद्र सिंह, आरक्षी हरेंद्र सिंह व ओमप्रकाश उपस्थित रहे।