सगे भाइयों से लूट के प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज
गोला-मोहम्मदी मार्ग पर शुक्रवार रात ग्राम धिरावां मोड़ पर बाइक सवार सगे भाइयों के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के प्रयास में जानलेवा हमला किया था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:08 AM (IST)
लखीमपुर : गोला-मोहम्मदी मार्ग पर शुक्रवार रात ग्राम धिरावां मोड़ पर बाइक सवार सगे भाइयों के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के प्रयास में जानलेवा हमला किया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को रात्रि आठ बजे धिरावां निवासी गुफरान व उसके भाई सोनू पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से फायरिग कर दी थी। इसके बाद दोनों हमलावर मौके से भाग गए थे। पीड़ितों ने लूट के मामले की पुलिस को तहरीर दी थी। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राण घातक हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द राजफाश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें