Move to Jagran APP

दिव्यांग लोग भी जानें अपने अधिकार..

बताया कि जिला मुख्यालय पर हर सोमवार को कैंप लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। जिसके लिए कोई शुल्क देय नहीं होता है। गोला एसडीएम अखिलेश यादव ने कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर से भी दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं हैं। जिनका लाभ लिया जा सकता है। साथ ही सरकार से मिलने वाली सहूलियतों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिवक्ता मो. सईद खान ने विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सहूलियतों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को वरिष्ठ सहायक दिव्यांग कल्याण अधिकारी शिव शंकर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:29 PM (IST)
दिव्यांग लोग भी जानें अपने अधिकार..
दिव्यांग लोग भी जानें अपने अधिकार..

लखीमपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुस्तफाबाद संत कबीर आश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव व एसीजेएम हेमेंद्र कुमार ¨सह व प्रशासनिक अधिकारियों ने कानूनी जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। शिविर में कानूनी जानकारी देते हुए एसीजेएम हेमेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति अपने अधिकारों को जानें और सरकार व प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ लें। दिव्यांग व्यक्ति को भी सम्मान के साथ जीने का हक है और अपने मिले अधिकारों को पाने का भी पूरा हक है। दिव्यांग लोगों ने भी दुनिया में अपनी मेहनत व लगन से नाम रोशन किया है। एसीएमओ डॉ. रविन्द्र वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर हर सोमवार को कैंप लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। जिसके लिए कोई शुल्क देय नहीं होता है। गोला एसडीएम अखिलेश यादव ने कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर से भी दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं हैं। जिनका लाभ लिया जा सकता है। साथ ही सरकार से मिलने वाली सहूलियतों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिवक्ता मो. सईद खान ने विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सहूलियतों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को वरिष्ठ सहायक दिव्यांग कल्याण अधिकारी शिव शंकर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.