Move to Jagran APP

भाजपा करती है सिर्फ राष्ट्रवाद की बात

लखीमपुर वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने में

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM (IST)
भाजपा करती है सिर्फ राष्ट्रवाद की बात
भाजपा करती है सिर्फ राष्ट्रवाद की बात

लखीमपुर : वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला कार्यालय पर आयोजित मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ जिला पदाधिकारियों की बैठक में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद व विकास की बात सिर्फ भाजपा करती है, जबकि विपक्ष परिवारवाद भ्रष्टाचार तथा सुविधा वाद की राजनीति करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश बीमार राज्य से बदलकर आज विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। यह सब संभव हुआ मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्यों से। जनता को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

जिला उपाध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी कुलभूषण सिंह ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ से कहा कि वे सदस्यता अभियान व मतदाता अभियान में दिए गए कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता को पहुंचाने में मदद करें। जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा युवा मोर्चा की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जिला महामंत्री रामजी मौर्य के संचालन में भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद मिश्र ने बताया कि मंडल प्रवास योजना के तहत प्रदेश के कैबिनेट सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा 29 नवंबर को कस्बा मोहम्मदी, गोला, श्रीनगर मंडलों में प्रवास करेंगे तथा 30 नवंबर को किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली को राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सरकार के मंत्री बेहजम तथा मैगलगंज मितौली के साथ-साथ गोमती नगर, बहादुर नगर, राजापुर बेनी, बरबर, पसगवां, गोला, विधानसभा की मैलानी, कुंभी श्रीनगर विधानसभा की देवकली मंडल तथा प्रधान मंडलों में भी भाग लेंगे। जिला पदाधिकारियों की बैठक में विषय वस्तु रखते हुए जिला महामंत्री आशू मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। बैठक में जिला महामंत्री विनोद लोधी जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिकू, जिला मंत्री रचना शुक्ला, रश्मि गुप्ता, उमा राज, रामाश्रय कनौजिया ,राकेश अर्कवंशी, राम जी दीक्षित के अलावा किसान मोर्चा के इंजीनियर अंकित अवस्थी, महिला मोर्चा की मिथिलेश कुमारी, युवा मोर्चा के शैलेश तिवारी के अलावा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.