प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत भाजपा नेताओं के परिवारजन से की मुलाकात
कोरोना काल में गोला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं के निधन को लेकर पार्टी प्रदेश
लखीमपुर : कोरोना काल में गोला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं के निधन को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा गोला पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने दिवंगत नेताओं के परिवारजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए नेताओं के निधन को पार्टी सहित समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। गोला पहुंचने से पूर्व वह जनकपुर रामपुर ग्रंट नंबर 18 निवासी भाजपा नेता इंद्रजीत यादव के आवास पर पहुंचे, जहां परिवारजन से मिलकर सांत्वना दी। इसके पश्चात भाजपा नेता सरदार जनरैल सिंह, मो. फारूक खां, रडा निवासी राजेंद्र तिवारी के आवास पर गए। जहां परिवारजन से मुलाकात कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक अरविद गिरि, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक शशांक वर्मा, विधानसभा संयोजक अवधेश कुमार मिश्रा, सुरजन लाल वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, विजय शुक्ला रिकू, विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, विश्वनाथ सिंह, धर्मेंद्र गिरि, शहनवाज गोल्डी, विमल, बालकृष्ण गुप्ता, विनीत पांडेय सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अवध क्षेत्र संयोजक, भाजपा नेता श्यामकिशोर अवस्थी के बड़े भाई सुशील अवस्थी का बीती दो मई को हृदयगति रुक जाने के कारण शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। शुक्रवार दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने श्याम किशोर अवस्थी के पैतृक गांव सदरपुर पहुंचकर कर शोक संवेदना प्रकट की और पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने घर के सभी सदस्यों का कुशलक्षेम जाना। अवध क्षेत्र के संयोजक और भाजपा नेता श्यामकिशोर अवस्थी को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह , क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नितिन मिश्र सहित भाजपा के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।