Move to Jagran APP

बाला की जगह विनोद, बाकी वही भाजपा के चेहरे

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की सभी आठों सीटों पर उम्मीदवारों की सूची।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 10:03 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:03 PM (IST)
बाला की जगह विनोद, बाकी वही भाजपा के चेहरे
बाला की जगह विनोद, बाकी वही भाजपा के चेहरे

जागरण संवाददाता, लखीमपुर: आखिरकार जिसका इंतजार बीते कई महीनों से लोगों को था उस इंतजार से भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार शाम परदा हटा दिया। भारतीय जनता पार्टी की सूची में खीरी जिले की आठों सीटों से उम्मीदवारों के नामों की आखिरकार घोषणा कर दी गई। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी पुराने मोहरों पर ही इस बार भी दांव लगाया है और उनको 2022 के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इनमें धौराहरा विधानसभा को छोड़कर बाकी सभी सातों सीटों पर मौजूदा विधायक ही दोबारा अपनी किस्मत आजमाएंगे।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की जारी सूची में 137 पलिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरविदर सिंह साहनी उर्फ रोमी साहनी होंगे। साहनी इस सीट पर पिछले दो बार से विधायक हैं। एक बार भारतीय जनता पार्टी से और उससे पहले बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे हैं । इसी तरह 138 निघासन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री पटेल रामकुमार वर्मा के बेटे शशांक वर्मा भी मौजूदा विधायक हैं, उनको ही 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निघासन सीट से अपना उम्मीदवार चुना है। 139 विधानसभा सीट से कई बार के विधायक रहे मौजूदा भाजपा विधायक अरविद गिरी ही इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के चेहरे होंगे। इसी तरह 140 श्रीनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा विधायक मंजू त्यागी इस बार भी भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ेंगी। सबसे रोचक मुकाबला धौराहरा में देखने को मिलेगा यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे बाला प्रसाद अवस्थी के समाजवादी पार्टी में ज्वाइन करने के बाद यहां से एक जमीनी कार्यकर्ता विनोद शंकर अवस्थी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की अगली सीट लखीमपुर सदर की बात करें तो यहां पर मौजूदा विधायक योगेश वर्मा ही इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे जबकि 143 कस्ता पर भी मौजूदा विधायक सौरभ सिंह सोनू को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर मोहम्मदी सीट पर भी भाजपा ने कहीं कोई बदलाव नहीं किया है और लोकेंद्र बहादुर सिंह जो कि वहां के मौजूदा विधायक हैं उन पर ही इस बार भी दांव लगाया है। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ने किसी सीट पर कोई बदलाव नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.