भाजयुमो निकालेगा जिले में बाइक रैली
जपा को जिताने के लिए युवा मोर्चा की भूमिका सर्वश्रेष्ठ रहेगी। भारत के युवाओं में बहुत ही राष्ट्रीयता के प्रति जोश है और वह सभी युवा भारतीय जनता पार्टी को जिताने में कोई कसर छोड़ने वाले नहीं हैं। युवा मोर्चा के जिला प्रभारी शरद मिश्र ने बताया कि जिले में युवाओं का परचम जिले में बाइकों के माध्यम से लहराएगा। मीडिया प्राभारी विपनीश कटियार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकत्र्ता पूरे जोर से मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए तैयार हो चुका है। इसी क्रम में बैठक में आए कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण कर बैठक का समापन किया। बैठक में उपस्थित रहे युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास गुप्ता, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, विवेक दीक्षित, कपिल श्रीवास्तव, अनुज शुक्ला, जिला मंत्री चन्दन शाह, दामोदर मौर्य, जिला कार्यालय मंत्री राहुल शुक्ल, नगर अध्यक्ष अमित राव व सभी मंडल अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही।
लखीमपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार लोधी की अध्यक्षता में भाजपा के जिला कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और सभी युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महामंत्री ने बताया कि इस विशाल बाइक महारैली का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार लोधी ने बताया कि मिशन 2019 में भाजपा को जिताने के लिए युवा मोर्चा की भूमिका सर्वश्रेष्ठ रहेगी। भारत के युवाओं में बहुत ही राष्ट्रीयता के प्रति जोश है और वह सभी युवा भारतीय जनता पार्टी को जिताने में कोई कसर छोड़ने वाले नहीं हैं।
युवा मोर्चा के जिला प्रभारी शरद मिश्र ने बताया कि जिले में युवाओं का परचम जिले में बाइकों के माध्यम से लहराएगा। मीडिया प्रभारी विपनीश कटियार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे जोर से मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए तैयार हो चुका है। इसी क्रम में बैठक में आए कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण कर बैठक का समापन किया। बैठक में उपस्थित रहे युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास गुप्ता, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, विवेक दीक्षित, कपिल श्रीवास्तव, अनुज शुक्ला, जिला मंत्री चंदन शाह, दामोदर मौर्य, जिला कार्यालय मंत्री राहुल शुक्ल, नगर अध्यक्ष अमित राव व सभी मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति रही।