पशु टीकाकरण व संचारी रोगों की दी जानकारी
महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए पशुपालन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
लखीमपुर: महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए पशुपालन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थारू क्षेत्र के गांवों में महिला व पुरुष पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी गई और उन्हे स्वावलंबन सुरक्षा के तरीके बताए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीके तिवारी के निर्देशन में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीआर निगम एवं पशुधन प्रसार अधिकारी रमेश कुमार राणा ने थारू बाहुल्य ग्राम पिपरौला एवं सूड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं तथा बालिकाओं को ग्राम प्रधान के साथ स्वावलंबन व सुरक्षा के तरीके बताए गए। इसके साथ ही जानवरों में होने वाली बीमारियों,पशु ट्रैकिग एवं टीकाकरण तथा संचारी रोग से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पशुधन जोखिम प्रबंधन योजना के अंतर्गत मूल्यवान पशुओं का न्यूनतम दरों पर बीमा करा कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के लाभ की जानकारी भी दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही बेसहारों के निराश्रित गोवंश संवर्धन योजना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक कर गोवंश की सुपुर्दगी इससे होने वाले लाभों की भी जानकारी साझा की गई। महिलाओं को पशुओं में होने वाली बीमारी से बचाव के लिए दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही ग्राम प्रधान छैलबिहारी व चिकित्सा प्रसार अधिकारी सूड़ा ने सभी किसानों एवं पशुपालकों से खेतों के बचे अवशेष यानी पराली न जलाने का विशेष अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में आशा संगिनी को बुकलेट देकर उनसे उसी अनुरुप कार्य करने का आवाहन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान,आशा संगिनी गीता देवी के साथ वैक्सीनेटर लक्ष्मी देवी व ग्राम की गणमान्य महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।