Move to Jagran APP

अज्ञात व्यक्तियों ने वृद्ध दंपती पर डाला तेजाब

क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव के बाहर अपने पालेशर पर सो रहे वृद्ध दंपती पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजाब डाल दिया। इससे दोनों घायल हो गए जिसमें पति की हालत गंभीर है। घ्

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:24 PM (IST)
अज्ञात व्यक्तियों ने वृद्ध दंपती पर डाला तेजाब
अज्ञात व्यक्तियों ने वृद्ध दंपती पर डाला तेजाब

लखीमपुर : क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव के बाहर अपने पालेशर पर सो रहे वृद्ध दंपती पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजाब डाल दिया। इससे दोनों घायल हो गए, जिसमें पति की हालत गंभीर है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

loksabha election banner

गजराज वर्मा (54) व उनकी पत्नी कमला देवी (50) निवासी पकरिया (रेवाना) शुक्रवार रात गांव के बाहर अपने पालेशर पर सो रहे थे। वहीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन पर तेजाब डाला गया। पत्नी के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए, तब तक घटना को अंजाम देने वाले आरोपित भाग निकले। परिवारजन आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गजराज को लखनऊ रेफर कर दिया। प्रकरण में जांच चल रही है। संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया जा रहा है। मरीज खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मरीज के साथ हल्का इंचार्ज कमल किशोर सिंह भी वहीं पर मौजूद हैं।

अनिल सैनी, मितौली थानाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.