Move to Jagran APP

सामान्य वर्ग के लिए जिले में आरक्षित होंगी 584 सीटें

पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण पर सभी की निगाहें लगी

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 10:56 PM (IST)
सामान्य वर्ग के लिए जिले में आरक्षित होंगी 584 सीटें
सामान्य वर्ग के लिए जिले में आरक्षित होंगी 584 सीटें

लखीमपुर: पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण पर सभी की निगाहें लगी हैं। इस बीच शासन ने ग्राम पंचायतों में कितनी सीटें किस वर्ग के लिए आरक्षित होंगी, इसका फार्मूला जारी कर दिया गया है।

loksabha election banner

जिले में कुल ग्राम पंचायतें 1165 हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह के मुताबिक, इनमें से दो सीटें अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की जाएंगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए 95 सीटें आरक्षित होनी हैं जबकि अनुसूचित जाति के लिए 173 सीटें रिजर्व रहेंगी। ओबीसी महिला के लिए 108 सीटें आरक्षित रहेंगी। वहीं पिछड़ा वर्ग के लिए 199 सीटें आरक्षित होंगी। ओबीसी के लिए कुल सीटें 307 आरक्षित होंगी। जिले की कुल 1165 ग्राम पंचायतों में से 395 सीटें तो महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। जिले में 584 प्रधान पद की सीटें जनरल वर्ग के लिए निर्धारित होंगी। इसमें 190 सीटें महिलाओं के लिए और 394 सीटें अनारक्षित रहेंगी।

डीपीआरओ का कहना है कि आरक्षण निर्धारित बिदुओं पर किया जाएगा। 15 मार्च तक ग्राम पंचायतवार आरक्षण फाइनल कर लिया जाएगा। इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी तैयारी में जुटे हुए हैं। आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। अगर कोई कर्मचारी कहीं पर साठगांठ करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर छाया रहा फर्जी आरक्षण चार्ट

लखीमपुर: जिला पंचायत सीटों पर आरक्षण फाइनल होने के बाद शनिवार को दिनभर इंटरनेट मीडिया पर ब्लॉक प्रमुख सीट पर आरक्षण का चार्ट छाया रहा। इससे प्रमुख पद के कई दावेदार उत्साहित थे तो कई निराश भी हुए। दावेदारों ने इस संबंध में डीपीआरओ से संपर्क साधा। बाद में यह पता चला कि जिला पंचायतीराज कार्यालय में शासन से ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं जारी हुई है। डीपीआरओ ने इस आरक्षण सूची पूरी तरह फर्जी बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.