कोरोना से महिला की मौत, 12 नए मरीज मिले
कोरोना से जिले में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 11:36 PM (IST)
लखीमपुर: कोरोना से जिले में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले हफ्ते संक्रमित पाई गई एक और महिला ने इलाज के दौरान मौत हो गई। अब मरीजों की मौत का आंकड़ा 73 पहुंच गया है। जिले में 24 घंटे के अंदर 12 नए मरीज भी मिले हैं।
डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ लैब से कुल 687 रिपोर्ट आई है। जिसमें सभी नेगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से तीन व नौ एंटीजन से पॉजिटिव मिले हैं। मदराही ओयल, पंजाबी कॉलोनी, सांडा महेवागंज, काशीराम कॉलोनी गढ़ी रोड, अर्जुनपुरवा, आवास विकास कॉलोनी, महाराजनगर, पलिया के भानपुरी, मितौली सीएचसी में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं निघासन के भैरमपुर बेलरायां में मरीज पाए गए हैं। जिले में इस समय कुल 662 एक्टिव केस हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें