युवा संकल्प दिवस के रूप में मनायी गई सुभाष चंद बोस की जयंती
कुशीनगर: नेता जी सुभाच चंद्र बोस की जयंती मंगलवार को युवा संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मना
कुशीनगर: नेता जी सुभाच चंद्र बोस की जयंती मंगलवार को युवा संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। स्कूल, संस्थान व विभिन्न राजनीतिक व स्वयं सेवी संगठनों ने इसे हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया। विचारों का आत्मसात कर उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए युवाओं को जागरूक किया गया। उनकी उपलब्धियों से युवा पीढ़ी को अवगत कराने का आह्वान कर देश हित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया गया। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पडरौना विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सदर खंड विकास सभागार में 121 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम व नेता जी के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष ऋषि महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेता जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। कहा कि पारिवारिक ²ष्टि से सम्पन्न होते हुए भी नेता जी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति तक दे डाली। नेता जी का दिया हुआ नारा-तुम मुझे खून दो मैं तूझे आजादी दूंगा, स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर साबित हुआ। अंग्रेजी शासन काल में सिविल सर्विस में जाना बहुत कठिन था, लेकिन सुभाष चंद बोस ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा साबित की थी। गांधी जी को राष्ट्रपिता की उपाधि नेता जी ने ही दी थी। संचालन पडरौना देहात मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान ने किया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष कपिलदेव श्रीवास्तव, विवेकानंद शुक्ल, रमेश मिश्र, राजेश पांडेय, विकास चौबे, विवेक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनार्दन मद्देशिया, भीखम प्रसाद, चंद्रशेखर मणि त्रिपाठी, अरूण कुशवाहा, नरेंद्र भारती, यशवंत ¨सह, आलोक विश्वकर्मा, मुन्ना गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हनुमान इंटर कालेज में सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडी बेसिक सत्य प्रकाश त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव रहे। अध्यक्षता कालेज के प्रबंधक मनोज शर्मा ने की। प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सुभाष चंद बोस के जीवन व व्यक्तित्व से सीख लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। प्रबंधक ने मुख्य अतिथि केा उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया तथा नेता जी को भारत का उन्नायक बताया। इस दौरान राणा प्रताप, अमित राव, अवधेश कुमार, उषेश पांडेय, प्रदीप मिश्र, अवधेश मिश्र, नवनीत मिश्र, उमेश चंद, विनोद गुप्ता, वंदना ¨सह, शिखा श्रीवास्तव, सुष्मिता ¨सह, सचिन मद्देशिया आदि मौजूद रहे। नगर के रामकोला रेाड के किनारे संचालित डिजनी लैंड प्ले वे स्कूल में नेता जी सुभाष चंद बोस की 121 वीं जयंती हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शिक्षिकाओं ने उनके जीवन वृतांत व आजादी की दिवानगी को विस्तार से बताया। उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी गई। इस दौरान सौरभ मल्ल, अनीता, प्रियंका, प्रतिभा, किरन, दिनेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नेता जी की जयंती सुभाष चौक पर राष्ट्रीय युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य आदित्य दीक्षित ने कहा कि नेता जी भारत के महान युवा क्रांतिकारियों में से एक थे। आजाद ¨हद फौज के गठन के बाद ब्रिटिश हुकूमत की नींव कमजोर पड़ने लगी थी। इस मौके पर विकास मिश्रा, चंदन दूबे, शशिकांत, सुनील दीक्षित, आदर्श दीक्षित, पवन श्रीवास्तव, चंद्रेश्वर, धीरज, अभिषेक, रवि आदि मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने प्रकाश कुमार के नेतृत्व में सुभाष चंद बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। सुभाष चौक पर सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान ऊषा ¨सह, कृष्णा शुक्ला, भागवत कुशवाहा, अमरदीप, चंद्रिका मल्ल, ब्रजेश श्रीवास्तव, सनत कुमार दास, संजय गुप्ता, अर¨वद कुमार, शिवम कृष्ण, आचार्य चिरंजीवी पांडेय मौजूद रहे। मर्हिष पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय द्वारा सुभाष चंद बोस के चित्र पर पुष्पार्चन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान उनके विचारों, उपलब्धियों की चर्चा की गई। इस मौके पर सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आशीष कुमार, सर्वेस कुमार, उर्वसी, संगीता आदि मौजूद रहीं। जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 121 जयंती मनाई। इस दौरान मंकेश्वर गुप्ता, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सगीर अहमद, अर¨वद विश्वकर्मा, सत्यनारायण जायसवाल, इस्तेहाक अहमद, कन्हैया लाल मोदनवाल, डबलू शर्मा आदि मौजूद रहे।