जहर खाने से युवक की मौत, इलाज के बाद किशोरी स्वस्थ
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक किशोरी व एक युवक ने जहर खा लिया। गांव में किसी स्थान पर जहर खाने के बाद दोनों अपने-अपने घर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 10:32 PM (IST)
कुशीनगर : खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक किशोरी व एक युवक ने जहर खा लिया। गांव में किसी स्थान पर जहर खाने के बाद दोनों अपने-अपने घर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों के परिजन उन्हें सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराए। इलाज के बाद किशोरी स्वस्थ हो गयी। हालत गंभीर होने पर युवक इकबाल (19) को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें