Move to Jagran APP

कुशीनगर में लगाए जाएंगे 25 करोड़ पौधे

वर्तमान सत्र में वन विभाग जिले में कुल 25 करोड़ पौधों का रोपण कराएगा। यह पिछले वर्ष से लगभग तीन करोड़ अधिक है। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के कसया रेंज में आगामी जुलाई में 212300 पौधे लगाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 11:43 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:03 AM (IST)
कुशीनगर में लगाए जाएंगे 25 करोड़ पौधे
कुशीनगर में लगाए जाएंगे 25 करोड़ पौधे

कुशीनगर : वर्तमान सत्र में वन विभाग जिले में कुल 25 करोड़ पौधों का रोपण कराएगा। यह पिछले वर्ष से लगभग तीन करोड़ अधिक है। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के कसया रेंज में आगामी जुलाई में 212300 पौधे लगाए जाएंगे। कसया रेंज के चार नर्सरियों कुशीनगर, रूदवलिया, मेंहदीगंज और बकुलहर में पौधे तैयार हो रहे हैं। इसमें शीशम, सागौन, केसिया स्यानिया आदि प्रजाति के पौधे शामिल किए गए हैं। किसानों और अन्य विभागों को पौधे निश्शुक्ल वितरित किए जाएंगे। पौधरोपण नहर, ड्रेन, रेलवे लाइन, रोड, वन ब्लाक, ग्राम समाज आदि की भूमि पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पिछले सत्र में प्रदेश में 22 करोड़ पौधों का रोपण हुआ था। इस सत्र में प्रदेश में 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। उसी के क्रम में कसया रेंज में पौधारोपण की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

loksabha election banner

----

कसया वन रेंज क्षेत्र में आगामी जुलाई में 212300 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए रेंज के चार नर्सरियों में विभिन्न प्रजाति के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। किसानों और अन्य विभागों को पौधे निश्शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। अखिलेश कुमार दूबे, क्षेत्रीय वन अधिकारी कसया वन रेंज, कुशीनगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.