संगठन को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता
नगर के राजदरबार स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में रविवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का आह्वान किया।
कुशीनगर : नगर के राजदरबार स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में रविवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का आह्वान किया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए। पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष नंदलाल चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। चौहान ने कांग्रेस महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी विजयलक्ष्मी शर्मा व जिला महासचिव संदीप शर्मा को बनाए जाने की घोषणा की।
अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने की व संचालन प्रवक्ता व्यास ओझा ने किया। कृष्ण प्रताप सिंह चंदन, मोहन मुरारी शर्मा, फूलबदन चौहान, मोनू कन्नौजिया, सिकंदर अली आदि मौजूद रहे।