Move to Jagran APP

ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण, मानक की अनदेखी का आरोप

कुशीनगर के कसया ब्लाक के कुड़वा दिलीप नगर में बन रही है पक्की सड़क ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से लोगों ने दर्ज करायी शिकायत।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 12:43 AM (IST)
ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण, मानक की अनदेखी का आरोप
ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण, मानक की अनदेखी का आरोप

कुशीनगर : कसया ब्लाक के कुड़वा दिलीप नगर के ग्रामीणों ने गांव में हो रहे पिच निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए रविवार को निर्माण कार्य रोक दिया।

loksabha election banner

गांव में गुरुमिया अपरूप चौराहा से गुरुमिया बीन टोली तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को पक्का किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानक विहीन कराया जा रहा है। रास्ते की चौड़ाई कही कम है तो कही अधिक है। गिट्टी की कुटाई के लिए रोलर तक नहीं चलाया गया है। गुरुमिया अपरूप चौराहे पर दर्जनों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा सड़का निर्माण रोक दिया।

सतीश विश्वकर्मा, भृगुनाथ श्रीवास्तव, जितेंद्र कुशवाहा आदि ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा से शिकायत दर्ज करायी है। अवर अभियंता महेश का कहना है कि वह खुद निरीक्षण करेंगे, निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोलिग के बाद ही पिच कराया जाएगा। धीरेंद्र सिंह सेंगर, जीतबहादुर सिंह, अरमान खान, राव साहब, मुन्ना सिंह, शैलेश निषाद, अभिमन्यु, जाकिर अली, अहमद रजा आदि उपस्थित रहे।

व्यपारियों की समस्याओं पर की गई चर्चा

तुर्कपट्टी बाजार में उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई की बैठक हुई। इसमें युवा व्यापार मंडल का गठन करने के साथ ही सदस्यता अभियान को तेज करने व व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुईं।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरीशंकर तुलस्यान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में युवा व्यापार मंडल का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। 40 सदस्यीय टीम का गठन हुआ। इसके माध्यम से युवा व्यापार मंडल का गठन होगा। 10 अप्रैल शीर्ष पदाधिकारियों के नेतृत्व में युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। संचालन उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा ने किया।

राजू तिवारी, सुरेश जायसवाल, उपेंद्र सिंह, राजेश मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, राजन रौनियार, रामेश्वर गुप्ता, दशरथ यादव, अजय जायसवाल, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अंगद मद्धेशिया, उपेंद्र मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, तेज प्रताप आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.