बांध के कई प्वाइंट संवेदनशील, दबाव बरकरार
लगातार हो रही मानसूनी बारिश व वाल्मीकिनगर बैराज से कभी कम और कभी अधिक डिस्चार्ज होने से नारायणी का जलस्तर भी उसी क्रम में घट-बढ़ रहा है। शनिवार को 75500 क्यूसेक डिस्चार्ज था जबकि रविवार को 4200 क्यूसेक अधिक डिस्चार्ज रहा। पिपराघाट में लगे गेज पर नारायणी का जलस्तर 74.90 मीटर दर्ज किया गया।
कुशीनगर: लगातार हो रही मानसूनी बारिश व वाल्मीकिनगर बैराज से कभी कम और कभी अधिक डिस्चार्ज होने से नारायणी का जलस्तर भी उसी क्रम में घट-बढ़ रहा है। शनिवार को 75500 क्यूसेक डिस्चार्ज था, जबकि रविवार को 4200 क्यूसेक अधिक डिस्चार्ज रहा। पिपराघाट में लगे गेज पर नारायणी का जलस्तर 74.90 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि नदी खतरे के निशान 76.20 से महज 1.30 मीटर नीचे बह रही है, लेकिन बांध के संवेदनशील प्वाइंट पर दबाव बरकरार है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में स्थित एपी बांध के किमी 14.500 अहिरौलीदान, किमी 1200 नोनियापट्टी से किमी 1300 खैरखूंटा आदि जगहों पर नदी का दबाव बढ़ गया है। बांध के कई प्वाइंट संवेदनशील स्थिति में पहुंच गए हैं। बचाव कार्य की विभिन्न परियोजनाओं पर हो रहा कार्य प्रभावित है।एसडीओ एसके प्रियदर्शी ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। बांध और समीपवर्ती सभी गांव पूरी तरह सुरक्षित हैं।