भुलाया नहीं जा सकता पूर्व केंद्रीय मंत्री का योगदान
कालेज की प्राचार्य डा. ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि 80 के दशक में सीपीएन सिंह इकलौते नेता थे जिन्हें इंदिरा गांधी की सरकार में सात मंत्रालयों का कार्यभार सौंपा गया था। पुस्तकालय अध्यक्ष डा. आशुतोष सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री को भारत का प्रतिनिधि बनाकर यूएनओ में भेजा गया था।
कुशीनगर: नगर स्थित उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय हाल में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व कालेज के प्रबंधक रहे कुंवर सीपीएन सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। चित्र पर पुष्पार्चन के बाद वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कालेज की प्राचार्य डा. ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि 80 के दशक में सीपीएन सिंह इकलौते नेता थे, जिन्हें इंदिरा गांधी की सरकार में सात मंत्रालयों का कार्यभार सौंपा गया था। पुस्तकालय अध्यक्ष डा. आशुतोष सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री को भारत का प्रतिनिधि बनाकर यूएनओ में भेजा गया था। वहां इन्होंने भारत सरकार की भूमिका को इस रूप में रखा कि यूएनओ के सचिव ने इनकी कार्य क्षमता एवं कुशाग्रता के बारे में प्रशंसा पत्र भारत सरकार को भेजा था। पूर्व विभागाध्यक्ष डा. सीबी सिंह, डा. नरेंद्र तिवारी, डा. संजय सिंह, डा. जेपी जायसवाल, डा. अनूप पटेल, विजेंद्र सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कर्मचारी संघ की ओर से शमशेर मल्ल, मनोज साहा, विजय शंकर लाल श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय सिंह, मनीष सिंह, प्रदीप वर्मा आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्राध्यापक नरोत्तम मिश्र, शिव प्रकाश पांडेय, अभिषेक सरोज, मनोज यादव, शंभू प्रसाद, हरिओम मिश्र आदि मौजूद रहे।
---
कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को दी श्रद्धांजलि
पडरौना: पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपीएन सिंह की पुण्यतिथि पर नगर के राजदरबार स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में जो दायित्व सौंपा गया उसे सीपीएन ने दृढ़ता से निभाया। उससे प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, सागर विकास और प्रधानमंत्री के अधीनस्थ समस्त विभागों के राज्यमंत्री का अतिरिक्त कार्य सौंपा था। 1969 में पडरौना विधायक के रूप में राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सीपीएन ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे। पूर्व नपाध्यक्ष शिवकुमारी देवी, वाजिद अली, उमाशंकर मिश्रा, व्यास ओझा, सीताराम प्रधान, आनंद मणि, धनंजय सिंह, नंदलाल चौहान आदि मौजूद रहे।