पंपिगसेट चोरी में पकड़े गए दो शातिर, जेल
जांच-पड़ताल में बाइक भी चोरी की पाई गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों को अदालत ले गई जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक उस समय गश्त पर थे। पुलिस का वाहन देख शातिर पंपिग सेट छोड़ भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 09:08 PM (IST)
कुशीनगर: हनुमानगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात दो पंपिगसेट चोरों को दबोच लिया। उनकी पहचान रोहित सिंह व संजय गोंड निवासी छितौनी बलुआ टोला थाना हनुमानगंज के रूप में हुई। वे बाइक से पंपिगसेट खींच कर ले जा रहे थे।
जांच-पड़ताल में बाइक भी चोरी की पाई गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों को अदालत ले गई, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक उस समय गश्त पर थे। पुलिस का वाहन देख शातिर पंपिग सेट छोड़ भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें