Move to Jagran APP

चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल रहे लोग

बीते कुछ दिनों से आसमान में छायी रहने वाली बदली रविवार को नहीं दिखी। सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। नतीजा हुआ कि दिन निकलने के साथ ही सूरज ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। 10 बजते-बजते तेज धूप से एकाएक उमस व गर्मी बढ़ गई। इसके चलते सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 04:35 PM (IST)
चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल रहे लोग
चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल रहे लोग

कुशीनगर: पहले बारिश फिर तेज धूप। सप्ताह भर से रह-रह कर बदलते इस मौसम में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रविवार को हुई तेज धूप से दिन भर उमस बनी रही। इससे लोग परेशान दिखे। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों की समस्या और बढ़ा दी।

prime article banner

बीते कुछ दिनों से आसमान में छायी रहने वाली बदली रविवार को नहीं दिखी। सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। नतीजा हुआ कि दिन निकलने के साथ ही सूरज ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। 10 बजते-बजते तेज धूप से एकाएक उमस व गर्मी बढ़ गई। इसके चलते सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। परेशान लोगों को पंखे से भी कोई राहत नहीं मिली।

दोपहर होते ही बिजली भी गुल हो गई। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक नगर में बिजली कटी रही। रविवार के चलते दफ्तर, दुकान आदि बंद होने से लोग घरों में ही रहने को विवश थे। बढ़ी उमस से महिलाओं व बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर लगभग ढाई बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को इस समस्या से कुछ राहत मिली। हालांकि बीच-बीच में हुई कटौती से यह समस्या दिन भर बनी रही।

नगर निवासी विकास कुमार, रितेश कुमार, मनोज शर्मा ने बताया कि उमस बढ़ने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रह-रह कर बिजली कटौती भी भारी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.