Move to Jagran APP

आज से दौड़ेगा समाजवादी विजय रथ

विधान परिषद सदस्य व कुशीनगर जिले के समाजवादी विजय रथ यात्रा के प्रभारी डा. संजय राठर ने कहा कि सपा मुखिया ने यह रथ यात्रा आमजन के हित को लेकर निकाली है। भाजपा सरकार से पीड़ित जनता तक पहुंचकर वे उनसे संवाद कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM (IST)
आज से दौड़ेगा समाजवादी विजय रथ
आज से दौड़ेगा समाजवादी विजय रथ

कुशीनगर: जिले में आज से समाजवादी विजय रथ का पहिया दौड़ेगा। जिले में इसको लेकर पहुंच रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले के हर कोने तक पहुंचेंगे। लोगों से सीध संवाद करेंगे तो भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताएंगे। कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी उनके स्वागत के लिए तैयार है। यह रथ यात्रा नया इतिहास लिखने जा रही है। बदलाव की इबारत लिखेगी और सपा की सरकार 2022 में बनेगी।

loksabha election banner

यह बातें विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव ने कही। वे शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि जिले में प्रवेश करने के साथ शुरू होने वाला स्वागत का क्रम अनवरत 14 नवंबर तक चलता रहेगा। कार्यकर्ता इसको लेकर अति उत्साहित हैं। जनता भी बदलाव करने का मूड बना चुकी है। इसकी गवाही रथ यात्रा के दौरान उमड़ा जन सैलाब देगा। भाजपा की नीति व हिटलरशाही के चलते सभी परेशान हैं। महंगाई कमर तोड़ रही है। किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। अब सपा मुखिया की ओर आस भरी निगाह से आम आदमी देख रहा है।

आमजन के हित को लेकर निकली है रथ यात्रा : डा.संजय

विधान परिषद सदस्य व कुशीनगर जिले के समाजवादी विजय रथ यात्रा के प्रभारी डा. संजय राठर ने कहा कि सपा मुखिया ने यह रथ यात्रा आमजन के हित को लेकर निकाली है। भाजपा सरकार से पीड़ित जनता तक पहुंचकर वे उनसे संवाद कर रहे हैं। आमजन भी उनके साथ खड़ा दिख रहा है। रथ यात्रा 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का इतिहास लिखने जा रही है। वे शुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

कहा कि समाजवादी पार्टी ही आम आदमी के बार में सोचती व करती है। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। यही वजह है कि बेलगाम महंगाई से जनता कराह रही है तो पूंजीपतियों के बैंक बैलेंस बढ़ रहा है। मुनाफाखेरी बढ़ गई है। उन्होंने जिले में समाजवादी रथ यात्रा का रूट चार्ट बताया। जनपद में दो दिवसीय विजय रथ को लेकर आज आएंगे अखिलेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 नवंबर को जनपद में दो दिन के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों क्षेत्रों का भ्रमण कर सभा को संबोधित करेंगे। भगवान बुद्ध की धरती से विजय रथ यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। गोरखपुर से सुकरौली होते झांगा बाजार में 12:00 बजे , कप्तानगंज डीसीएफ चौक पर 1:00 , पकड़ियार बाजार में स्वागत, नेबुआ नौरंगिया में 1:30 बजे सभा को संबोधित करेंगे। 3:00 बजे पडरौना नगर के बावली चौक पर सभा को संबोधित करेंगे। शाम को कुशीनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। 14 नवंबर को कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कालेज में 10:00 बजे स्वागत सभा, फाजिलनगर, मतलू छापर, तमकुही शिव मंदिर, किसान पीजी कालेज सेवरही, गुरवलिया व कसया के मालती देवी बालिका इंटर कालेज में सभा संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.