Move to Jagran APP

मुसहर बस्तियों में मास्क बांट रही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुसहर बस्तियों में कोरोना की ढाल बन कर काम कर रही हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय की देखरेख में सभी तहसीलों में सेंटर बनाकर मास्क तैयार कराया जा रहा है। अलग-अलग पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेंदारी सौंपी गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 11:08 PM (IST)
मुसहर बस्तियों में मास्क बांट रही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
मुसहर बस्तियों में मास्क बांट रही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

कुशीनगर: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुसहर बस्तियों में कोरोना की ढाल बन कर काम कर रही हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय की देखरेख में सभी तहसीलों में सेंटर बनाकर मास्क तैयार कराया जा रहा है। अलग-अलग पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेंदारी सौंपी गई है। तैयार किए गए मास्क को मुसहर बस्ती के लोगों में वितरित कर उन्हें कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी भी दी जाती है।

loksabha election banner

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से मास्क का उपयोग अनिवार्य किए जाने के बाद जरूरतमंदों को निश्शुल्क मुहैया कराने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने संकल्प लिया है। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा की ओर से सभी तहसीलों में मास्क बनाने के लिए बकायदा सेंटर बनाया गया है। पडरौना नगर के बेलवा चुंगी पर बनाए गए सेंटर की जिम्मेदारी जिला महामंत्री नूतन दूबे व मंत्री मुन्नी तिवारी को, कसया में जिला महामंत्री रूपम सिंह को, सेवरही में मंडल अध्यक्ष सावित्री देवी को, खड्डा में उपाध्यक्ष किरन पांडेय को, हाटा में मंत्री संगीता पांडेय को और फाजिलनगर में कार्यकर्ता रमावती चौबे को सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष की ओर से सभी सेंटरों की मॉनीटरिग की जाती है और तैयार मास्क को जिले की मुसहर बस्तियों में वितरित किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.