दीनदयाल व गांधी की कल्पना को मूर्त रूप देगी नई शिक्षा नीति
कुशीनगर विद्या भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्रीराम आरावकर ने कहा कि व्यापक विचार विम
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 11:18 PM (IST)
कुशीनगर: विद्या भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्रीराम आरावकर ने कहा कि व्यापक विचार विमर्श के बाद भारत की आवाज पर, भारत की जरूरतों एवं परंपराओं को केंद्र में रखकर बनाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप है।
यह बातें नगर स्थित महर्षि अरविद विद्या मंदिर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विद्या भारती पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस 25 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिवस दो अक्टूबर तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिदुओं को युवाओं एवं नागरिकों तक पहुंचाने के लिए माई नेप प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें