Move to Jagran APP

हड़ताल से न्यायालय की गिरती है गरिमा : जिला जज

कुशीनगर में कसया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जिला जज ने दिलाई शपथ तथा कहा कि अधिवक्ता ऐसा कृत्य न करें जिससे प्रभावित हो बार की गरिमा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 12:23 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:23 AM (IST)
हड़ताल से न्यायालय की गिरती है गरिमा : जिला जज
हड़ताल से न्यायालय की गिरती है गरिमा : जिला जज

कुशीनगर : जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को दीवानी कचहरी कसया बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कचहरी परिसर में आयोजित सादे समारोह में जिला जज ने हड़ताल को न्याय प्रक्रिया में बाधक बताया। कहा कि अधिवक्ताओं की जो भी समस्या हो वह मुझसे मिलें। न्याय संगत सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। हड़ताल से वादकारियों को परेशानी होती है तो न्यायालय की भी गरिमा गिरती है।

loksabha election banner

जिला जज ने कहा कि बार और बेंच में समन्वय होना चाहिए। इसी से न्याय व्यवस्था मजबूत होगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि समन्वय बनाकर न्यायालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की आपके कंधों पर जिम्मेदारी है। बार काउंसिल सदस्य मकसूदन त्रिपाठी ने कहा कि संगठन सुरक्षा कानून की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाएगा। प्रदीप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज ऐसा कोई कृत्य न करे, जिससे बार की गरिमा गिरे। अरुण त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का गौरव होता है। पूर्व बार अध्यक्ष अशोक राय, रविद्र मणि त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एवं मंत्री संजय सिंह बघेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निवर्तमान अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय ने समारोह समापन की घोषणा की। संचालन जलज कुमार सिंह ने किया। एसीजेएम सुनील त्रिपाठी, जेएम नवनीत कश्यप, सिविल जज शोभित राय, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, आनंद राय, मनोज पांडेय, बद्रीनारायण दूबे, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, चंदेश्वर गोविद राव, जयप्रकाश यादव, ओमप्रकाश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण कल

तमकुहीराज के नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण बुधवार को दिन में 11 बजे होगा। यह जानकारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक राय ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.