सरकार को कटघरे में खड़ा कर तहसीलों में गरजे सपाई
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार को जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाकर जमकर भड़ास निकाली। तहसील परिसर में धरने प्रदर्शन का नेतृत्व विधान परिषद सदस्य राम अवध यादव ने किया।
कुशीनगर: समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार को जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाकर जमकर भड़ास निकाली।
तहसील परिसर में धरने प्रदर्शन का नेतृत्व विधान परिषद सदस्य राम अवध यादव ने किया। अध्यक्षता बनारसी यादव ने की। संचालन की जिम्मेवारी बाबू खान उर्फ तौहिद अली ने निभाई। ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, कैसर जमाल टीटू आदि शामिल रहे।
खड्डा तहसील में प्रदर्शन का नेतृत्व लोस के पूर्व प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने किया। संचालन संजय यादव ने किया। तमकुहीराज तहसील में सपा नेता मधुरश्याम राय ने सरकार पर चारो तरफ से फेल होने का आरोप लगाया। ब्लाक प्रमुख डा. उदय नारायण गुप्ता, राजेश सिंह, पूर्व विधायक कासिम अली आदि मौजूद रहे।
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एके बादल रामनिवास, बाबूलाल यादव, काशी नरेश सिंह विजय यादव मिर्जा एक्तेदार हुसैन आदि मौजूद रहे।
-----
सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला : राधेश्याम
कुशीनगर: पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता राधेश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारें विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त हैं। खाद बीज की किल्लत व अपराधों में बेतहाशा वृद्धि से जनता त्रस्त हो गई है। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने की व संचालन अवधेश यादव ने किया।
----
नफरत फैलाने का कार्य कर रही सरकार : ब्रह्माशंकर
कुशीनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार इंसान से इंसान को लड़ाकर नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। विपक्ष की आवाज दबाकर अंग्रेजी हुकूमत को इस सरकार ने पीछे छोड़ दिया है। योगी केवल गोरखपुर के मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने के बाद धरना समाप्त हुआ। ब्लाक प्रमुख डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, मनोज तिवारी, अलाउद्दीन अंसारी, उग्रसेन यादव, एैनुल हक आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव व संचालन राजेश पांडेय ने किया।