विज्ञान मेला में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई मेधा
जिला विज्ञान क्लब व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बांसगांव कोड़रा स्थित मां सरस्वती देवी इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित विज्ञान मेला में बाल वैज्ञानिकों की काबिलियत दिखी। बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान आधारित माडल व पोस्टर प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कुशीनगर : जिला विज्ञान क्लब व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बांसगांव कोड़रा स्थित मां सरस्वती देवी इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित विज्ञान मेला में बाल वैज्ञानिकों की काबिलियत दिखी। बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान आधारित माडल व पोस्टर प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ शैलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर कुछ न कुछ मौलिक विचार एवं तकनीकी होता है। वरिष्ठ विज्ञान संचालक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाज में फैले अंधविश्वास को दूर कर वैज्ञानिक सोच विकसित किए बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
नेहरू युवा केंद्र के विषय विशेषज्ञ विश्वनाथ पाठक ने सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। नेहरू युवा केंद्र के पूर्व एनवाईसी नूतन दूबे ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाध्यापक व आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर शैलेश कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
50 बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान माडल एवं पोस्टर का प्रदर्शन किया। इसमें श्रेष्ठ बाल वैज्ञानिकों कुमारी खुशी तिवारी, प्रिया कुमारी, रागिनी कुमारी, सोनी, बासुकीनाथ, हिमांशु कुमार, कमाल अख्तर लकी शामिल रहे। प्रधानाचार्य अनूप कुमार मिश्र ने आभार जताया। नौशाद खान, संदीप मिश्र, चंदन मिश्र, दुर्गेश कुमार, दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद, अमन सिंह, रामदेव प्रसाद, अजय पटेल आदि मौजूद रहे।