छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
नगर स्थित उदित नारायण पीजी कालेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्राचार्य कैप्टन डा. अयोध्यानाथ त्रिपाठी के निर्देश पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कालेज में सफाई अभियान चलाया गया।
कुशीनगर: नगर स्थित उदित नारायण पीजी कालेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्राचार्य कैप्टन डा. अयोध्यानाथ त्रिपाठी के निर्देश पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कालेज में सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डा. शंभू प्रसाद की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने कालेज में फैले कूड़ा को एकत्र किया और उसका निस्तारण किया। कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्म रक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। हम सभी को मिलकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वो स्वावलंबी बन सकें। प्रमोद श्रीवास्तव, प्रदीप मोदनवाल, काजल तिवारी, अर्चना पांडेय, सौम्या, पल्लवी, अंकिता, साक्षी, हेमंत सैनी, नसीम आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में अन्नू प्रथम व शिल्पा द्वितीय कुशीनगर: राजकीय बौद्ध संग्रहालय के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अन्नू गुप्त प्रथम, शिल्पा जायसवाल द्वितीय और आदित्य सिंह तृतीय स्थान पर रहे। नंदनी यादव व राजकुमार गोंड सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गए।
आयोजन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशीनगर के परिसर में किया गया। 43 प्रतिभागियों को स्वच्छता मिशन, स्वावलंबन व नारी सशक्तीकरण विषय दिए गए थे। सफल प्रतिभागियों को कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया। संचालन वीथिका सहायक धनंजय राय ने किया। संग्रहालय अध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने स्वागत किया। गीता देवी, सुप्रिया सिंह, कंचन लता, कंचन गुप्त, चंद्रभूषण लाल गुप्त, तेजप्रताप शुक्ल, मीरचंद, नसीरुद्दीन बेग आदि उपस्थित रहे।