Move to Jagran APP

विवाद की खबर पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव तिनबरदहां में शनिवार शाम को विवाद की खबर पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसमें चालक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। ईंट-पत्थर चलने से पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में ले थाने ले गई। एक महिला के घायल होने की बात कही जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 10:29 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 10:29 PM (IST)
विवाद की खबर पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त
विवाद की खबर पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

कुशीनगर: हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव तिनबरदहां में शनिवार शाम को विवाद की खबर पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें चालक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। ईंट-पत्थर चलने से पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में ले थाने ले गई। एक महिला के घायल होने की बात कही जा रही है।

loksabha election banner

गांव निवासी रामा निषाद व वकील निषाद के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर 30 मई को दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। वकील के भाई अवधेश को गंभीर चोट आई थी, जिन्हें डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया था। शुक्रवार को अवधेश इलाज के बाद घर आ गए। शनिवार को उन्हें देखने कुछ रिश्तेदार आए थे। उनके चोट को देख रिश्तेदार व घर की महिलाएं आक्रोशित हो गईं और इसी के बाद बवाल हो गया। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.