विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति ने किया विरोध प्रदर्शन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारियों व कर्मचारियों ने 22 वें दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:59 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 10:59 PM (IST)
कुशीनगर: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारियों व कर्मचारियों ने 22 वें दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। कसया विद्युत सब स्टेशन परिसर में जुटे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार निजीकरण का अपना अपना फैसला बदले अन्यथा जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। अवनीश कुमार, रमेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश पासवान, राजनाथ मिश्र, पारस राय आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें