भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल
विशुनपुरा थाने के बांसगांव के खांखड़ टोला में शनिवार की रात भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो पक्षों के छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि रामदयाल और तुफानी के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है
कुशीनगर: विशुनपुरा थाने के बांसगांव के खांखड़ टोला में शनिवार की रात भूमि विवाद में हुई मारपीट में दो पक्षों के छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि रामदयाल और तुफानी के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि रात में रामदयाल चुपके से विवादित भूमि पर पक्का निर्माण करा रहे थे। दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने पर जम कर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के भोला, तुफानी, बासमती, उदयभान, लकड़ू और दूसरे पक्ष के संतोष घायल हो गए। जानकारी होने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो रामदयाल के घर के लोग उलझ पड़े। इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष विशुनपुरा, बरवापट्टी सहित चार थानों की फोर्स मौके पहुंची और एक पक्ष के संतोष व दूसरे पक्ष से लकड़ू को हिरासत में ले लिया। घायल भोला की हालत नाजुक देख दुदही सीएचसी के डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गोपाल पाण्डेय का कहना है कि दोनों पक्ष से एक-एक लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।