अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में सात घायल
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सखवानिया बुजुर्ग में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। शाम साढ़े छह बजे शिवपुर निवासी मुकेश व अभिषेक कुशवाहा बाइक से कसया जा रहे थे। दोनों सखवनिया पहुंचे कि अचानक सामने आए बाइक से भिड़ंत हो गई।
कुशीनगर: कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सखवानिया बुजुर्ग में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
शाम साढ़े छह बजे शिवपुर निवासी मुकेश व अभिषेक कुशवाहा बाइक से कसया जा रहे थे। दोनों सखवनिया पहुंचे कि अचानक सामने आए बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें मुकेश, अभिषेक व दूसरी बाइक पर सवार अरविद शर्मा व दीनानाथ चौहान निवासी कसया घायल हो गए। शाम को ही गांव के उत्तर टोला के समीप दो बाइक की आमने-सामने भिडंत में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उनकी पहचान गांव बरवा बाजार पसारी टोला निवासी मिटू मद्धेशिया व अभिमन्यु पांडेय के रूप में हुई। तीसरी घटना शिव मंदिर के निकट हुई। बाइक सवार कन्हैया निवासी बरवा बाजार पसारी टोला शिवपुर जा रहे थे। अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा कर घायल हो गए।