सम्मान निधि में 160 किसान मिले फर्जी, रिकवरी का आदेश
तहसील क्षेत्र के गांव सुधियानी में किसान सम्मान निधि में हेराफेरी का मामला सामने आया है। जांच में 108 किसान फर्जी पाए गए हैं। एसडीएम ने इन सभी से वसूली का आदेश जारी किया है।
कुशीनगर : तहसील क्षेत्र के गांव सुधियानी में किसान सम्मान निधि में हेराफेरी का मामला सामने आया है। जांच में 108 किसान फर्जी पाए गए हैं। एसडीएम ने इन सभी से वसूली का आदेश जारी किया है।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के गांव सुधियानी में किसान सम्मान निधि में बड़े पैमाने पर धांधली होने की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर उप-जिलाधिकारी अरविद कुमार ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई तो 108 नाम ऐसे मिले, जिनके नाम भूमि ही नहीं थी। उपजिलाधिकारी ने मामले में त्वरित कदम उठाते हुए संबंधित लोगों से अब तक प्राप्त किसान सम्मान निधि की रकम की वसूली का आदेश दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि कृषि निदेशक को पत्र लिखा जा रहा है। चूक किस स्तर पर हुई यह पता करा कार्रवाई होगी।