डीएम ने लिया कान्हा हाउस का जायजा
कुशीनगर: नगर के वार्ड संख्या 10 आंबेडकर नगर में बने कान्हा हाउस का डीएम डा. अनिल कुमार सिंह ने मंगलव
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 11:15 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 11:15 PM (IST)
कुशीनगर: नगर के वार्ड संख्या 10 आंबेडकर नगर में बने कान्हा हाउस का डीएम डा. अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को जायजा लिया।
समाधान दिवस की अध्यक्षता करने के बाद डीएम सीधे कान्हा हाउस पहुंचे और गोसेवकों से व्यवस्था की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह को निर्देशित किया कि पशुओं की देखभाल के लिए लगे कर्मचारियों के अलावा एक कर्मचारी को रखा जाए, जो सुबह-शाम पशुओं की संख्या चेक कर बीमार पशुओं को उचित इलाज आदि मुहैया करा सके। कान्हा हाउस में 30 गोवंश हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ बताए गए। मौके पर लगभग 100 क्विंटल भूसा, दाना आदि मौजूद दिखा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें