आकांक्षा को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
नीट 2020 में देश में दूसरा स्थान (720/720) प्राप्त करने वाली आकांक्षा सिंह को रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से मंगलवार को सम्मानित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:29 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 12:29 AM (IST)
कुशीनगर: नीट 2020 में देश में दूसरा स्थान (720/720) प्राप्त करने वाली आकांक्षा सिंह को रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से मंगलवार को सम्मानित किया गया।
कसया स्थित आकांक्षा के आवास पर क्लब के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। साथ ही छात्रा के पिता सुरेंद्र राव एवं माता रुचि सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, उपाध्यक्ष डॉ. एमएच खान, संदीप कुमार गुप्त, सदरे आलम, अरुण वर्मा, फैय्याज खान एवं वरिष्ठ अध्यापक भगवंत कुमार सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें