Move to Jagran APP

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कुशीनगर सेवरही पुलिस ने शुक्रवार तड़के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। उस पर 15

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कुशीनगर: सेवरही पुलिस ने शुक्रवार तड़के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम था।

loksabha election banner

एएसपी एपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष सेवरही उमेश कुमार तड़के चार बजे अपने हमराह टीम के साथ गश्त पर थे। क्षेत्र के बनरहा मोड़ पर बाइक सवार एक संदिग्ध को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक रोक सड़क किनारे खेत में भागने लगा। दौड़ाकर पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाइक का कागजात मांगने पर वह नहीं दे सका। सख्ती बरतने पर उसने बताया कि बाइक चोरी की है। उसकी पहचान रवि सिंह निवासी जगिरहा थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार हाल मुकाम वार्ड नंबर 12 मालवीय नगर थाना सेवरही के रूप में हुई। पुलिस टीम में दारोगा पुरुषोत्तम राव, श्याम सुंदर कुशवाहा, सर्वेश यादव शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.