Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : प्रेमचंद्र

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके पास कार्यकर्ताओं की फौज है लेकिन कार्यकर्ता किसी भी पार्टी व संगठन से तभी तक जुड़े रहते हैं तब तक उस पार्टी व संगठन में उनका सम्मान सुरक्षित रहता है। भाजपा के संगठन का यही मूलमंत्र है। इसलिए उनके लिए कार्यकर्ताओें का सम्मान ही सर्वोपरि है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 12:05 AM (IST)
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : प्रेमचंद्र
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : प्रेमचंद्र

कुशीनगर : भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके पास कार्यकर्ताओं की फौज है, लेकिन कार्यकर्ता किसी भी पार्टी व संगठन से तभी तक जुड़े रहते हैं, तब तक उस पार्टी व संगठन में उनका सम्मान सुरक्षित रहता है। भाजपा के संगठन का यही मूलमंत्र है। इसलिए उनके लिए कार्यकर्ताओें का सम्मान ही सर्वोपरि है।

loksabha election banner

यह बातें भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कही। वह पटहेरवा भाजपा मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

देवरिया कुशीनगर जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन व पार्टी के रीढ़ होते है। पूर्व जिला मंत्री अजय राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, राधेश्याम, मंडल अध्यक्ष पटहेरवा श्रीनिवास राय, मुकुल तिवारी, विद्याधर ओझा, प्रमोद पांडेय, कन्हैया शर्मा, राजेश्वर सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन मनंजय तिवारी ने किया तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने की।

वहीं सलेमगढ़ के लतवा चट्टी बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र का अभिनंदन किया गया । अध्यक्षता पूर्व विधायक डा. पीके राय ने की। अजय राय, उमेश राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र पांडेय, आनंद राय, अवधेश राय, शंभू यादव, राजेश राय, दिनेश पटेल, रमेश उर्फ ओसियर सिंह ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.