Move to Jagran APP

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

कुशीनगर : युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव के निर्देश पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने नगर क

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 12:07 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:07 AM (IST)
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

कुशीनगर : युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव के निर्देश पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने नगर के कठकुइयां मोड़ के निकट स्थित गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। अगुवाई कर रहे संगठन के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद द्वारा किए गए खुलासे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राफेल डील में अनिल अंबानी के रिलायंस कंपनी की मदद करना उजागर हो चुका है। नकाब उतरने के बाद पीएम मोदी का असली चेहरा उजागर हो चुका है। कहा कि मोदी ने अपने उद्योगपति मित्र अनिल अंबानी की कंपनी का नाम फ्रांस के समक्ष रखा था, यह वहां के राष्ट्रपति ने खुद स्वीकार किया है। इस डील और रक्षा सौदे में एक बड़ा घोटाला किया गया है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। देश की जनता सबकुछ जान चुकी है, मोदी को माफ नहीं किया जा सकता। कहा कि युवा कांग्रेस भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ¨सह, जिला महासचिव उपेंद्र प्रताप ¨सह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वेदप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष औरंगजेब शाह, कोआर्डिनेटर अखलाक खान, खुर्शीद आलम, इस्त्याक अहमद, अफरोज खान, दिनेश, आशिक अली, अमजद अली, मिराज अंसारी, यामीन अंसारी, मासूम अंसारी, महबूब आलम, वसीम अली, नियाज अहमद, इकबाल सिद्दीकी, रवि प्रकाश, दिनेश गौतम, कर्मदेव यादव आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.