पुलिस ने गांव में स्थापित कराई दुर्गा प्रतिमा
कुशीनगर कप्तानगंज पुलिस ने क्षेत्र के गांव लोहेपार घिवही के चौराहे पर स्थापित दुर्गा प्रतिम
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 12:05 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 12:05 AM (IST)
कुशीनगर: कप्तानगंज पुलिस ने क्षेत्र के गांव लोहेपार घिवही के चौराहे पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा को शुक्रवार को वहां से उठवाकर गांव में स्थापित करवाया। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शासन से जारी गाइडलाइन के तहत सार्वजनिक स्थान, चौराहों आदि पर प्रतिमाएं स्थापित नहीं होंगी। इसी क्रम में प्रतिमा को गांव में स्थापित कराया गया। उन्होंने शारीरिक दूरी का पालन करने तथा आयोजकों को लाउडस्पीकर नहीं बजाने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें