Move to Jagran APP

चित्रकार की उत्कृष्ट कृतियां बनती हैं उदाहरण : सांसद

कुशीनगर के एक विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 12:29 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 12:30 AM (IST)
चित्रकार की उत्कृष्ट कृतियां बनती हैं उदाहरण : सांसद
चित्रकार की उत्कृष्ट कृतियां बनती हैं उदाहरण : सांसद

कुशीनगर : देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि चित्र तो सभी बना लेते हैं, लेकिन अच्छे चित्रकार की कृति उदाहरण बन जाती है। वे अस्तित्वपुरम तुर्कपट्टी छहूं चिल्ड्रेन पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज परिसर में रविवार की सायं आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश की शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का हमेशा से अधिक योगदान रहा है। कुशीनगर की बेटी आकांक्षा ने पूरे देश में जनपद का नाम रोशन किया है। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि सम्मान करना प्रतिभा को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विनय राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र आदि ने संबोधित किया। छात्र व छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के अलावा कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यालय द्वारा वर्ष 2020 में हाई स्कूल टापर गोपाल पटेल, अमित गुप्ता, अनुष्का सिंह, अंशुमन त्रिपाठी व शिवम राज श्रीवास्तव तथा इंटरमीडिएट में टापर विद्यार्थी रहे पवन यादव, प्रियंका ब्याहुत व कुशाग्र सहित दर्जनों छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहां के छात्र रहे व विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे पंकज गुप्ता, मृत्युंजय जायसवाल, आशीष राय, प्रियंका सिंह, दीपक गुप्ता, अभिनव राय, आरुष कुमार राय, राज कुमार गिरी, कुशाग्र गुप्ता, संजय रौनियार, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अजय कुमार विश्वकर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, रोहित शर्मा व प्रेरणा सिंह को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया।

भगवान शिव ने दी मानव सेवा की सीख

शिव एक अनुभूति हैं जो समूचे विश्व के कल्याण के रूप में प्रकृति के कण-कण में विद्यमान हैं। भगवान शिव ने विश्व के कल्याण के लिए विष पान कर मनुष्य को सेवा करने की प्रेरणा दी। मनुष्य को चाहिए कि वह मानव सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दे।

यह बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने कहीं। वे सोमवार को मोतीचक विकास खंड के झांगा बाजार में आयोजित शिव प्रवचन में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मानव सेवा भी ईश्वर सेवा के समान है। भजन गायिका अंजली पाठक ने भक्ति गीतों के साथ शिव भजन को प्रस्तुत लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने व संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। कार्यक्रम आयोजक व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश दास गुप्ता ने अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्र, वेदप्रकाश त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, विजय त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.