कृषि विधेयक पर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष
देवरिया-कुशीनगर विभाग संयोजक चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि कृषि विधेयक को लेकर विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही हैं। विधेयक से किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिल जाएगा और उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सकेगा।
कुशीनगर: नगर के बेलवा चुंगी स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार की ओर से पास कराए गए दोनों कृषि विधेयक को किसानों के हित में बताया गया।
देवरिया-कुशीनगर विभाग संयोजक चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि कृषि विधेयक को लेकर विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही हैं। विधेयक से किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिल जाएगा और उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। विपक्ष चाहता है कि किसान बिचौलियों के हाथों की कठपुतली बने रहें। केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए नए कानून से कोई भी किसान अपनी उपज को कहीं ले जाकर बेच सकता है। अपनी उपज की कीमत खुद तय कर सकता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, इसे सरकार हर साल तय करती रहेगी।
कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के नेता विधेयक की अच्छाइयों को नहीं बता रहे, बल्कि किसानों को डरा रहे हैं। परशुराम कुशवाहा, सीतानारायण कुशवाहा, सुरेंद्र गुप्ता, महेंद्र सिंह, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।