कांशीराम के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत: डा.बलराम
बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को नगर स्थित एक होटल में संगोष्ठी हुई। मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल व पूर्व सांसद डा. बलराम ने कांशीराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
कुशीनगर: बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को नगर स्थित एक होटल में संगोष्ठी हुई। मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल व पूर्व सांसद डा. बलराम ने कांशीराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
डा. बलराम ने कहा कि कांशीराम ने अपना जीवन समाज के शोषित, वंचित व दबे कुचले लोगों के उत्थान में बिताया। समाज में भाईचारा स्थापित कर विकास के नए आयाम स्थापित करना ही बसपा का उद्देश्य है। बसपा सुप्रीमो मायावती इस विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहीं हैं। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, सुरेश चंद भारती, सुरेश प्रसाद, शिवांग सिंह सैंथवार, रामसमुझ पासवान, संतोष तिवारी, शाहिद लारी आदि ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। बृजेन्द्र सिंह, बृजेश कुशवाहा, मनीष पटेल, राजेश यादव, विवेक उर्फ मुन्ना सिंह आदि ने पार्टी की सदस्यता ली। संचालन जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने किया।
अमित कुमार, मनोज गौतम, पप्पू मद्धेशिया, कृष्णानंद पांडेय वीरेंद्र, राजकुमार गुप्ता, असगर अली, डा. चंद्रिका प्रसाद, सुधीर त्यागी, सुदर्शन प्रसाद, जितेंद्र भारती रितेश, उमेश भारती आदि मौजूद रहे।