Move to Jagran APP

प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर नगर पालिका ने चलाया अभियान

प्लास्टिक के प्रयोग से मनुष्य का स्वास्थ्य बिगड़ता है साथ ही पर्यावरण की काफी क्षति होती है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 11:31 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 11:31 PM (IST)
प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर नगर पालिका ने चलाया अभियान
प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर नगर पालिका ने चलाया अभियान

प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर नगर पालिका ने चलाया अभियान

loksabha election banner

कुशीनगर: नगरपालिका परिषद कुशीनगर ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर (बुद्धनगरी) में गुरुवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया। कर्मचारियों ने लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए नारे भी लगाए। अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त के नेतृत्व में सफाई व अन्य कर्मचारियों ने लोगों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया। ईओ ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से मनुष्य का स्वास्थ्य बिगड़ता है साथ ही पर्यावरण की काफी क्षति होती है। प्लास्टिक सफाई कार्य की शुरुआत राष्ट्रीय राजमार्ग के हिरण्यवती तिराहे से हुई। यहां से कर्मचारी बुद्ध द्वार, बुद्ध मंदिर मार्ग होते हुए महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर में पहुंचे और परिसर को प्लास्टिक मुक्त किया। इसके बाद रामाभार स्तूप होते हुए देवरिया मोड़ तक सड़क के किनारे बिखरे प्लास्टिक की सफाई की गई। ईओ ने बताया कि यह अभियान तीन जुलाई तक चलेगा। परवेज आलम, श्रवण तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.