सांसद व गो-सेवा के उपाध्यक्ष को 15 तक अंतरिम जमानत
जिला अपर एवं सत्र न्यायालय में विभिन्न धाराओं दर्ज मामलों में शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे व गो-सेवा समिति के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह पेश हुए। विद्वान न्यायाधीश ने एक मामले में सांसद विजय कुमार दूबे को जमानत दे दी तो दूसरे मामले में उन्हें 15 को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की तिथि नियत की गई।
कुशीनगर : जिला अपर एवं सत्र न्यायालय में विभिन्न धाराओं दर्ज मामलों में शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे व गो-सेवा समिति के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह पेश हुए। विद्वान न्यायाधीश ने एक मामले में सांसद विजय कुमार दूबे को जमानत दे दी, तो दूसरे मामले में उन्हें 15 को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की तिथि नियत की गई। 10 मुकदमों की पेशी में आए गोसेवा समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर जो भी मुकदमे दर्ज हैं, वे सभी हिदुत्व व विकास के लिए किए गए संघर्ष को लेकर है। सांसद दूबे ने कहा कि न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि है।