405 नए लोग किए गए क्वारंटाइन
होम क्वारंटाइन में भी लोगों की बढ़ी संख्या 65 की जांच रिपोर्ट का इंतजार
कुशीनगर : विभिन्न प्रांतों से आने वालों में 405 और लोग बुधवार को क्वारंटाइन किए गए, जिससे संख्या बढ़ कर 429 पहुंच गई है। मंगलवार को संख्या महज 24 रही। ग्रामीण क्षेत्रों के क्वारंटाइन केंद्र में यह संख्या 12260 से बढ़कर 13105 हो गई है। पिछले 24 घंटे में होम क्वारंटाइन लोगों की संख्या 845 बढ़ी है। वहीं विभिन्न प्रांतों से पहुंचे 4917 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीम ने 21 दिनों तक घरों में रहने की सलाह दी गई।
-
भेजे गए 43 और संभावित लोगों के नमूने
-विभिन्न केंद्रों से बुधवार को कुल 43 संभावित रोगियों के थ्रोट स्वाब के नमूने गोरखपुर मेडिकल कालेज जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक नए व पुराने भेजे गए नमूनों में 65 लोगों की रिपोर्ट नहीं आई है। गुरुवार को मिलने की संभावना है। जनपद में अब तक कुल 468 लोगों की हुई जांच में रिपोर्ट 400 निगेटिव आए हैं तो दो पाजिटिव।