Move to Jagran APP

गृह नगर हाटा पहुंचीं मिस इंडिया रनर-अप मान्या सिंह

कुशीनगर के हाटा की निवासी मान्या सिंह का लोगों ने किया भव्य स्वागत नगर में खुशी का माहौल देश भर की बेटियों के लिए नजीर बन गई जिले की बिटिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM (IST)
गृह नगर हाटा पहुंचीं मिस इंडिया रनर-अप मान्या सिंह
गृह नगर हाटा पहुंचीं मिस इंडिया रनर-अप मान्या सिंह

कुशीनगर: 10 फरवरी 2021 को मिस इंडिया फ‌र्स्ट रनरअप चुनी गईं मान्या सिंह मंगलवार को अपने गृह नगर हाटा पहुंचीं। पहली बार उनके यहां आने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इससे अभिभूत मान्या व उनके स्वजन ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

loksabha election banner

नगर के गांधीनगर निवासी ओमप्रकाश सिंह की पुत्री मान्या सिंह की आने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग गोरखपुर चौराहे पर पहले से ही मौजूद थे। शाम पांच बजे मान्या के साथ गाड़ियों का काफिला चौराहे पर पहुंचा। वाहन से उतरते ही उत्साहित लोगों ने मान्या व उनके पिता ओमप्रकाश सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। मान्या की एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन दिखे। चौराहे से आवास तक लोगों की भीड़ रही। लोग मान्या हाटा की गौरव है.जैसे नारे लगाते रहे। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने मान्या को माल्यार्पण करने के साथ ही 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया। सभासद मनीष कुमार रुंगटा, सुधीर उपाध्याय उर्फ पिटू, सभासद मनीष चौरसिया , मुंशी सिंह, सुकई मद्धेशिया, अंबरीश पटेल संतोष श्रीवास्तव, जय प्रकाश जायसवाल उदयभान कुशवाहा, सुभाष पांडेय आदि मौजूद रहे।

दिसंबर में आई थीं मान्या

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रहीं मान्या सिंह का दिसंबर में अपने घर हाटा आना हुआ था। तब वह पिता ओमप्रकाश व छोटे भाई अमन के साथ यहां आईं थीं। यहां एक सप्ताह रहने के बाद सभी मुंबई चले गए। तबसे यहां के लोगों का परिवार से संपर्क नहीं हुआ।

प्रारंभिक शिक्षा

मान्या की प्रारंभिक शिक्षा हाटा स्थित सरकारी स्कूल में हुई है। हाईस्कूल की पढ़ाई देवरिया जिले के लोहिया इंटर कालेज सहवा-महवा कीं। इसके बाद पिता सपरिवार मुंबई चले गए। वहां समता विद्या मंदिर से 12 वीं की पढ़ाई की। ठाकुर कालेज आफ इंजीनियरिग से 2018 में स्नातक किया। इसके बाद वह एमबीए करना चाहती थीं पर पैसे की कमी के कारण दाखिला नहीं हो पाया। मान्या की मां मनोरमा सिंह हेयर डिजायनर हैं और एक छोटी सी जगह पर खुद का दुकान चलाती हैं। पिता आटो चालक हैं।

उपलब्धि

मान्या 30 नवंबर 2020 को मिस यूपी व 10 फरवरी 2021 को मिस इंडिया फ‌र्स्ट रनरअप चुनी गईं थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.