Move to Jagran APP

बूथ को अभेद्य दुर्ग बनाएं कार्यकर्ता : दयाशंकर सिंह

कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 11:10 PM (IST)
बूथ को अभेद्य दुर्ग बनाएं कार्यकर्ता : दयाशंकर सिंह
बूथ को अभेद्य दुर्ग बनाएं कार्यकर्ता : दयाशंकर सिंह

कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को भाजपा का अभेद्य दुर्ग बनाएं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी अपने स्वर्णिम काल में है और लगातार चुनाव जीत रही है।

loksabha election banner

वह सरस्वती शिशु मंदिर मिश्रौली में पडरौना देहात मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पार्टी की रीति-नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं का हित हमारे लिए सर्वोपरि है, इनके मान-सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने की व संचालन सेक्टर संयोजक महेंद्र दीक्षित ने किया। जिलाध्यक्ष प्रेम चंद मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कसया: प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह कार्यकर्ताओं में अपनी बातों से जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। कार्यकर्ता माला के मोती के समान अहमियत रखता है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर जन-जन तक पहुंच कर संवाद कर राष्ट्रवाद की ओर ले जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता सत्ता का भूखा नहीं है। वह राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना चाहते हैं। वह नगर स्थित एक होटल में कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.